सतनाम सिंह
पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनीरामपुर गांव में आपसे विवाद में जमकर मारपीट हुई जिसमें प्रथम पक्ष के मनीरामपुर निवासी अनसारूल शेख मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में अनसारूल शेख ने दर्शाया है कि बीते सोमवार को समय करीब शाम के 7 बजे में, गाँव के सोलेमान शेख उर्फ सोल्हु शेख, के चाय दुकान पर कुद्दूस शेख के साथ चाय पी रहा था। वहाँ पर अचानक उमर शेख,तोराबअली शेख, शौकत अली, जावेद शेख, मंजारूल शेख, लुतफुल शेख, आजीजुल शेख व जयनल आवेदिन सभी मिलकर घातक हथियार से लैश होकर जानमारने की नियत से अचानक मुझपर हमला कर के घायल कर दिया। मुझे जब कुटुस शेख बचाने आया तो उस पर भी उनलोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। हल्ला करने पर ग्रामीणों ने हमें बचाया और उनके द्वारा विरोध किये जाने पर उपरोक्त लोग भाग गये। आवेदन में उन्होंने यह भी दर्शाया है कि मेरे चचेरी बहन की शादी उमर शेख के साथ हुई थी एवं उमर शेख तथा उनके परिवार के लोग मेरे चचेरी बहन पर अत्याचार कर रहे थे। जिसके कारण मैंने ग्रामीणों से उमर शेख के खिलाफ पंचायती बैठाने का आग्रह किया था और इसी आक्रोश के कारण हम पर जानलेवा हमला किया गया था। इसपर पुलिस ने कांड संख्या-19/24 धारा-147/148/323/325/307 दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





