बजरंग पंडित
पाकुड़िया महेशपुर मुख्य पथ पर धान व्यापारी गोलीकांड एवं फुलोपानी सीएसपी लुट कांड गुरुवार को हुई थी।इसको लेकर शुक्रवार को अलग-अलग अज्ञात के विरुद्ध पाकुड़िया थाना में मामला दर्ज किया गया है।पहला मामला थाना क्षेत्र के डोमनगड़िया पंचायत अंतर्गत फूलोपानी का सीएसपी संचालक हिरणपुर निवासी विनोद कुमार यादव ने 15 से 20 हजार रुपए दिनदहाड़े लूटपाट के मामले में दर्ज करवाया है। वहीं दूसरा मामला गोली कांड में घायल हुए धान अनाज का व्यापारी अजय कुमार भगत का छोटा भाई मुकेश कुमार भगत ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज करवाया है। वहीं जानकारी के अनुसार गोली कांड में घायल अजय कुमार भगत का इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेटर पाकुड़िया थाने में अलग अलग कांड संख्या 49/24 एवं 50/24 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की सघन छानबीन प्रारंभ कर दी गई है । वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस कि पकड़ में होंगे।





