हिरणपुर (पाकुड़)। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर ले जाने को लेकर हिरणपुर निवासी देवी ने शुक्रवार की शाम हिरणपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है की बीते 16 जनवरी दिन के एक बजे हिरणपुर गाँव की एक लड़की कामना जो खुद नाबालिक है उसके द्वारा मेरी पुत्री (13) को बहला फुसलाकर घर से बाहर मुंबई ले जाया गया है। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से हमे मिली। इस सम्बंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है,जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी।





