Search

May 12, 2026 8:15 am

हिरणपुर में हुई चोरी मामले को लेकर मामला दर्ज

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): बीते दिनों सुंदरपुर में हुई लाखो की चोरी मामले को लेकर सोमवार की शाम थाना में मामला दर्ज की गई। दर्ज मामले में गृहस्वामी जयंत कुमार दत्ता ने कहा कि 18 फरवरी को घर बन्द कर अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे। तीन मार्च की शाम साढ़े छह बजे घर मे वापस पहुंचने पर देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया है। इसके साथ ही घर के अंदर का सभी कमरों का ताला व आलमीरा की ताला को भी तोड़ा गया है। इसके साथ ही घर के सारे सामानों को तोड़कर तहस नहस कर दिया है। चोरों द्वारा आलमीरा में रखे हुए एक लाख रुपये नगद , गले की हार , अंगूठी सहित पांच भर सोने की जेवर भी चोरी कर लिया है। उधर पुलिस मामले की उद्भेदन को लेकर जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!