Search

April 25, 2026 2:43 am

बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण, उठाया वन भोज का लुफ्त।

रामकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण एवं वनभोज हेतू विद्यालय की ओर से भोगनडीह ले जाया गया। बच्चों को भोगनाडीह के महत्व के बारे में समझाते हुए शिक्षकों ने बताया कि भोगनाडीह हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो कान्हू की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि है। भारतीय इतिहास की ज्यादातर पुस्तकों में आजादी की पहली लड़ाई के तौर पर 1857 के संग्राम का उल्लेख किया गया है। लेकिन शोधकर्ताओं और जनजातीय इतिहास के विद्वानों का एक बड़ा समूह 30 जून 1855 को झारखंड के एक छोटे से गांव भोगनाडीह से शुरू हुए ‘हूल’ को देश का प्रथम स्वतंत्रता जनक्रांति मानता है। इस जनक्रांति के नायक सिदो कान्हू थे, जो मौजूदा झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह गांव निवासी चुन्नी मुर्मू की संतान थे। बच्चों ने सिदो कान्हू की याद में बनाये गये सिदो कान्हू पार्क के प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद लिया, तथा पार्क में स्थित सिदो कान्हू एवं चांद भैरव की प्रतिमा का दर्शन किया। साथ ही बच्चों ने अंतराक्षरी, बेडमिंटन, क्रिकेट आदि कई खेल खेले तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।
विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण एवं वनभोज बच्चों में पढ़ाई के तनाव को कम करने में मदद करता है। बच्चों को प्रकृति का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त होता है प्रकृति को पास से जानने समझने का अवसर मिलता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!