राजकुमार भगत
गुरुवार को ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ के प्रांगण में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मनोज भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया फिर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य कर्मचारियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर निदेशक तथा शिक्षकों ने अपने संबोधन में पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे इसलिये उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। चाचा नेहरू के लिए बच्चों का विकास और उनकी देखरेख राष्ट्रीय प्रगति का प्रमुख हिस्सा था। वे मानते थे कि बच्चे ही देश का कल हैं। बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं। बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक अवसर है जब हमें बच्चों के अधिकारों, उनके कल्याण और उनके भविष्य की सुरक्षा के बारे में सोचने का समय मिलता है। आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ भारत के नवनिर्माण, लोकतंत्र को स्थापित करने और उसे मजबूत बनाने में पंडित नेहरू ने जो भूमिका निभाई उसे भारत हमेशा याद करता रहेगा। हमें चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करना चाहिये। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण, नृत्य, गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया । मंच का संचालन पवन कुमार एवं बुशरा परवीन ने किया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में जेवलिन थ्रो, चित्रांकन, योग, क्विज, मार्शल आर्ट, ब्लाइंड हिट, कैरम, पासिंग बॉल, डिस्क थ्रो, सुई धागा रेस, 100 मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर, रिले रेस, बेलून फोड़ प्रतियोगिता, स्लो साइकिलिंग, चॉकलेट रेस आदि खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के निहारिका देवी, ज्योति बास्की, देवाशीष रॉय , प्राणु प्रधान, शुभांकर मित्रा, कल्याणी देवी, कुमार सानू, सेजल खेतान झा, संजय पासवान, विदया सिन्हा, रेश्मी बास्की, सारा बास्की , ज्योत्स्ना भौमिक, मीरु मरांडी, नेहा किस्कु, प्रिया कुमारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।







