Search

June 19, 2026 7:59 am

अमरापाड़ा प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस।

अमर भगत अमड़ापाड़ा

25 दिसंबर ईसाई धर्म मानने वाले लोगों के लिए पवित्र महीना है,क्रिसमस ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है, जिसे अमड़ापाड़ा शहरघाटी चर्च में हर साल 25 दिसंबर को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. गिरजाघरों में क्रिसमस बेल की गूंज, लाइटिंग और तरह-तरह की सजावट की गई थी. वही ईसाई धर्म के लोग अपने घरों में तरह-तरह के केक बनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते दिखे. वही चर्च के फादर व एक प्यारी सी भक्त पाचटक्का ने बताया,कथाओं के अनुसार, इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन होता है. ईसाई धर्म का मानना है कि प्रभु यीशु यानी जीसस क्राइस्ट का जन्म बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर हुआ था. सेक्सटस जूलियस अफ्रीकानस ने 221 ई. में पहली बार 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट का जन्म दिवस मनाने का फैसला लिया था. तब से अभी तक 25 दिसंबर को देश-दुनिया में क्रिसमस डे के नाम से मनाया जाता है. वही देखा गया इस त्यौहार को अमडापाड़ा प्रखंड के होली फैमिली चर्च शहरघाटी चर्च,सिमा क्षेत्र के मंजीराबाडी चर्च सहित क्षेत्र के सभी चर्च में ईसाई धर्म के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया वही शहरघाटी मिशन के फादर हॉबी जोश ने बाइबिल को पढ़ा और प्रभु यीशु को याद कर उन्हें शुभकामना संदेश सभी भक्तों के साथ दिया
मौके पर फादर हॉबी जोश संचालक थॉमस मुर्मू,सहसंचालक मर्सिल मुर्मू,सिस्टर जोसिन्दा सहित भक्तों की बड़ी भीड़ थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!