Search

April 17, 2026 6:28 am

स्कूली बच्चों के बीच वितरण की गई पोशाक व अन्य सामाग्री

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड के कई विद्यालयों में बच्चो के बीच गुरुवार को पोशाक , स्वेटर , जूता आदि का वितरण किया गया। मध्य विद्यालय देवापाड़ा में बागशिशा पंचायत के मुखिया सुलेमान मुर्मू के द्वारा कक्षा एक व दो के 73 बच्चों के बीच पोशाक , स्वेटर व जूता का वितरण किया गया। विद्यालय में नामांकित 259 में से 123 बच्चो को ही उपस्थित पाया गया। कम उपस्थिति को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक सिमोन टुडू ने बताया कि धान कटनी के कारण बच्चो की उपस्थिति कम रही। उधर नयापाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 53 में से 50 बच्चो की उपस्थिति देखी गई। जहां बच्चो के बीच मुखिया ने पोशाक का वितरण किया। उधर शिवनगर स्थित प्रावि में कक्षा एक व दो के 36 बच्चों के बीच प्रधानाध्यापक दीनानाथ रविदास के द्वारा पोशाक , स्वेटर , जूता का वितरण किया गया। इस ठंड में गर्म पोशाक पाने से बच्चो की मुहार में काफी खुशी देखी गई। उधर कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की बैंक खाते में पोशाक , स्वेटर की राशि उपलब्ध कराने के बावजूद अभी तक क्रय नही की गई है। जबकि इसको लेकर पूर्व में ही विभागीय दिशा निर्देश शिक्षकों को दे दी गई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!