राहुल दास
Also Read: मलेरिया-कालाजार पर फोकस, जिला समन्वय समिति की बैठक, विभागों को साथ मिलकर काम करने का निर्देश।
हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर में तम्बाकू जनित निषिद्ध पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार शाम अंचलाधिकारी मनोज कुमार , चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह व बीपीओ ट्विंकल चौधरी ने सघन रूप से बाजार के सभी दुकानों की जांच किया गया। जांच के दौरान किसी भी दुकान में निषिद्ध पदार्थ नही पाया गया। सीओ ने बताया कि तम्बाकू जनित पदार्थ , गुटका आदि सामान किसी भी हालात में बेचना नही है। यदि दुकानों में बेचते पाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदारों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मचा हुआ है।





