Search

June 18, 2026 10:59 pm

गांव समृद्धि उद्वर्धन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन।

सतनाम सिंह

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़ के सौजन्य से बुधवार को प्रखंड के पुराना प्रखंड परिसर के प्रशिक्षण कक्ष में पंचायत स्तर फैसिलिटेटर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बीपीएम उज्जवल रविदास के मौजूदगी में किया गया जो की प्रशिक्षण सोमवार से लेकर बुधवार तक चला ।* इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के द्वारा हकदारी योजना, आजीविका योजना, सार्वजनिक वस्तुएं सेवाएं एवं संसाधन विकास योजना, सामाजिक विकास की योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना की विस्तृत जानकारी, मोबाइल एप्प, ग्राम सभा में सहभागिता, सीएलएफ कॉन्सेप्ट सीडिंग, ग्राम संगठन कॉन्सेप्ट सीडिंग इत्यादि की जानकारी दिया जाएगा।

हिरणपुर बीपीएम उज्जवल रविदास के द्वारा बताया गया की प्रशिक्षण प्राप्त करके फैसिलिटेटर अपने अपने पंचायत में जाकर प्रशिक्षण देकर सभी ग्रामीणों एवं सखी मंडल की दीदियों को जागरूक करेगी एवं मोबाइल एप्प के माध्यम से इंट्री का कार्य करेगी।

मौके पर प्रशिक्षक महमूद अंसारी, शिवानी टुडू, मरियम हांसदा तथा सभी 14 पंचायतो से फैसिलिटेटर उपस्थित रहे।

img 20240110 wa00418905768096142162523

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!