Search

April 27, 2026 7:24 pm

कांग्रेस महासचिव सह- जिला पाकुड़ कांग्रेस प्रभारी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों का दौरा कर बढ़ाया जन संवाद।

सतनाम सिंह

पाकुड/झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह- जिला पाकुड़ कांग्रेस प्रभारी तानवीर आलम ने प्रखण्ड पाकुड़ के पृथ्वीनगर के चांदनगर व सितेशनगर का दौरा किया। साथ ही दोनों गांव के आम जनों से वार्तालाप कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। तनवीर आलम ने चांदनगर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आपके द्वारा साझा किये गये समस्याओं की निराकरण सम्बन्धित विभाग से यथाशीघ्र कराने का प्रयास करेंगे। तत्पश्चात झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह- जिला पाकुड़ कांग्रेस प्रभारी तानवीर आलम ने पंचायत पृथ्वीनगर के ही सितेशनगर पहुंचे तथा उक्त गांव के ईदगाह मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों से झारखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की नेतृत्व वाली झारखण्ड के गठबंधन सरकार जनता के हितार्थ कार्य कर रही है। इसी का नतीजा है कि झारखण्ड सरकार नबम्वर 2023 से ही झारखण्ड वासियों को आबुआ आवास योजना से लाभान्वित कराने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को सम्बोधन के दौरान बारीकी से साझा करने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभा में लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुनने के पश्चात जल्द ही निराकरण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की कार्यशैली पर गहनता से प्रकाश डालने का प्रयास किया। कहा कि क्षेत्र की विकास में वे सर्वदा तारीफ के पात्र हैं। कहा वे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की सर्वांगिण में अहम किरदार निभाते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया है। जिसका नतीजा है कि गांव – गांव बिजली- पानी, सड़कें आज देखने को मिल रहा है। तानवीर आलम ने सितेशनगर में आयोजित सभा को सम्बोधन करने के पश्चात जयकिष्टोपुर में आयोजित सभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। जहां रात में भी तानवीर आलम को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड सरकार के द्वारा राज्य की सर्वांगीण विकास में अबतक किये गये कार्यों की उपलब्धियों को साझा करने का प्रयास किया। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, देबू विश्वास, युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख, नईम शेख, बसीर शेख मौके पर पृथ्वी नगर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अब्दुल हक साहब, मुखिया मोहम्मद सलीम हुसैन मुखिया मोरफूल शेख, कौशर अली,हजीकुल आलम, बसीरूल हक,मनीरूल, नजमी आलम यासीन शेख, सुलेमान अलीम, फ़ोसीउद्दीन, सुमन अमन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे I

IMG 20231108 WA0020

IMG 20231108 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!