Search

May 29, 2026 8:22 pm

ईद पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से मिले कांग्रेस नेता, महेशपुर विधानसभा की सियासी हलचल पर चर्चा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़): ईद-उल-अदा के अवसर पर महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से उनके इस्लामपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री को ईद की मुबारकबाद देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
मुलाकात के दौरान महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर सुझाव प्राप्त किए। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने, संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की असली ताकत है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव देवीलाल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा, जिला सचिव मोहन कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष हैदर अली मौल्ला, प्रखंड महासचिव मोजाफ्फर शेख, पाकुड़िया प्रखंड उपाध्यक्ष नकुल राय, सचिव कमाल अंसारी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!