Search

June 19, 2026 8:12 am

कांग्रेस का घर-घर खटखट अभियान शुरू, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के लिए वोट अपील।

सतनाम सिंह

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के निर्देश पर घर-घर खटखट अभियान शुरू किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनिरामपुर के मुखिया मजीबुर रहमान के नेतृत्व में मनीरामपुर पंचायत से अभियान की शुरुआत की, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ संपर्क साधा और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में वोट करने की अपील की। अभियान के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ सीधा जनसंपर्क किया और इंडिया गठबंधन द्वारा किए गए विकास कार्यों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। ग्रामीणों का खुल्ला समर्थन देख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई। यह अभियान पूरे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!