इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के कानीझड़ा पंचायत अंतर्गत सोनारपाड़ चेकपोस्ट में शुक्रवार को पाकुड़ उपायुक्त के निर्देश पर महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय सिन्हा एवं सहकारिता पदाधिकारी नौरीक रविदास ने सोनारपाड़ा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया ।वही चेकपोस्ट में तैनात पंचायत सेवक एवं तैनात चौकीदार को निर्देशित करते हुए कहा की झारखंड सरकार के द्वारा किसानों से धान अधिप्राप्ति को लेकर सख्त निर्देश है की झारखंड का धान सिर्फ और सिर्फ लैंप्स में ही खरीदा जा रहा है ध्यान रहे की की झारखंड का धान बंगाल न जाए । सरकार किसानों के हित में अच्छी कीमत 2400 सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीद रही है । यहां के किसानों को सख्त निर्देश करे की महेशपुर में दमदमा कानीझड़ा एवं छकुधारा सहित कुल 3 लैंप्स में ही धान देना है ।वही महेशपुर सीओ संजय सिन्हा एवं बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने धान को लैंप्स में ही बेचें।किसानों को प्रति क्विंटल 2400 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा । धान का भुगतान उनके खाते में पीएफएमएस के माध्यम से कर दिया जाएगा।





