Search

June 19, 2026 4:40 am

डीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक

शौचालय विहिन परिवारों को जागरुक कर शौचालय निर्माण के लिए करें प्रेरित, सहयोग राशि 12000 रु०,देने में लाएं तेजी, उपायुक्त

ओडीएफ प्लस गांव बनाने को लेकर दिए गए अहम निर्देश

उपायुक्त ने मनीरामपुर पंचायत के मुखिया के ऊपर गलत उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने एवं फर्जीवाड़ा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश।

बजरंग पंडित

मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति पाकुड़ एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/ जल जीवन मिशन को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पीपीटी के माध्यम से सहायक अभियंता एवं जिला समन्वयक के द्वारा बारी-बारी से बिंदुओं को रखते हुए कई अहम प्रस्ताव लिए गए जिसमें स्वच्छता कवरेज बढ़ाने हेतु व्यक्तिगत घरेलु शौचालय निर्माण के लिए प्रचार प्रसार में तेजी लाते हुए वैसे योग्य लाभुक शौचालय विहिन परिवारों को चिन्हित कर शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने की बात कही गई एवं लाभुक के द्वारा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण उपरांत भौतिक सत्यापन के बाद लाभुक को सहयोग राशि 12000 रूपए उसके खाते में भेजने का निर्देश दिए। मनीरामपुर पंचायत के मुखिया के ऊपर गलत उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने एवं फर्जीवाड़ा के आरोप में संबंधित कनीय अभियंता के द्वारा उसके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के निर्माण एवं संचालन संबंधी पर विस्तृत चर्चा की गई। इस पर उपायुक्त महोदय के द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इच्छा की अभियुक्ति के माध्यम से एजेंसी का चयन करने की बात कहीं गई। गोवर्धन योजना के निर्माण मे तेजी लाते हुए माह जनवरी अंत तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश। वही फेज-2 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बिंदुवार की गई जिसमें फेज-2 अंतर्गत बनाए जा रहे व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति, सोक पीट, नाडेप इत्यादि एवं गांव में कचरा प्रबंधन हेतु बनाए जा रहे अवयवों तथा ऑडिएफ प्लस गांव बनानें को लेकर 1 स्टार 3 स्तर एवं फाइव स्टार हेतु लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाकर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के गहन समीक्षा करते हुए शहरी जलापूर्ति की कार्य की स्थिलता को देखते हुए नगर परिषद एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं संवेदक के साथ संयुक्त बैठक गुरुवार को 4:00 बजे शाम में बुलाई गई। वहीं अमड़ापाड़ा के बासमती पंचायत में इच्छा की अभिव्यक्ति आमंत्रण कर कार्य को संचालन करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, रविशंकर, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, मो० इमरान आलम, रितेश कुमार,कनीय अभियंता दिनेश मंडल एवं चंदन कुमार यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!