Search

April 30, 2026 10:34 pm

“डीसी हो तो ऐसा!” — बिजली संकट पर लगाम कसते ही बोली पाकुड़ की जनता

पाकुड़: सालों से बिजली कटौती से हलकान पाकुड़ जिले के लोगों को अब जाकर कुछ राहत मिली है। वजह हैं जिला उपायुक्त मनीष कुमार, जिनकी सक्रियता और सख्ती ने बिजली विभाग को झकझोर कर रख दिया है। हालात ऐसे बने हैं कि अब हर गली-मोहल्ले से एक ही आवाज़ सुनाई दे रही है — “डीसी हो तो ऐसा!” पाकुड़ जिले में लंबे समय से बिजली आपूर्ति का हाल बेहाल रहा है। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, हर जगह लोग बिजली की आंखमिचौली से परेशान थे। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। डीसी मनीष कुमार ने बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और साफ निर्देश दे दिया — “बिजली की समस्या अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

क्रशर चालकों पर कसा शिकंजा, आम लोगों को मिली राहत

डीसी ने सबसे पहले बिजली की मांग और आपूर्ति के असंतुलन को पहचानते हुए पत्थर खदान क्षेत्र में चल रहे क्रशर प्लांटों को शाम 6 बजे के बाद बिजली सप्लाई बंद करने का आदेश दिया। इस फैसले का सीधा असर आम जनता पर पड़ा — रातभर और दिनभर बेहतरीन बिजली आपूर्ति। इतना ही नहीं, डीसी मनीष कुमार ने सोशल मीडिया के ज़रिए बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक करा दिया ताकि कोई भी उपभोक्ता सीधे शिकायत कर सके।

सख्ती से दिखा असर, जनता ने ली राहत की सांस

गुरुवार की पूरी रात और शुक्रवार का दिन—बिजली गुल होने की एक भी शिकायत नहीं मिली। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने पहली बार इतनी स्थिर बिजली व्यवस्था देखी।
जनता अब खुले दिल से कह रही है — “जो काम अब तक कोई नहीं कर सका, वो हमारे डीसी साहब ने कर दिखाया।”

पाकुड़ को टॉप पर लाने का संकल्प

डीसी मनीष कुमार की कार्यशैली से एक बात तो साफ है — वह सिर्फ कुर्सी पर बैठने नहीं, काम करने आए हैं। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या बिजली— हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव लाने की कोशिश दिखाई दे रही है। पाकुड़ को झारखंड के अव्वल जिलों में लाने का सपना अब सिर्फ सपना नहीं रह गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!