मवेशी चराने गए बच्चों ने देखा नदी किनारे पड़े हुए शव को।
अमर भगत, अमरापाड़ा
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कुंडामटिया ग्राम अचानक भय का माहौल बन गया,जब मवेशी चराने गए बच्चों ने नदी किनारे पड़ा एक शव को देखा तो तुरंत दौड़ ग्राम के बड़े बूढ़े को नदी किनारे पड़े शव की जानकारी दी,देखते ही देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठी होनी सुरु हो गई नदी किनारे,मामला शनिवार को कुंडामटिया गांव के समीप इकड़ी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एएसआई प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच कर मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार बच्चे मवेशियों को चराने के लिए नाला के तरफ गए। जहाँ बच्चों ने देखा कि नाले में पानी के बगल में शव देखे। शव मिलने की खबर आग की तरह फैलते ही लोग नाला के पास पहुँचे। शव को देखने पर पता चलता है कि हत्या की गई है। हालांकि पुलिस द्वारा शव को थाना लाने की प्रक्रिया चल रही थी। वहीं शव को देखने से पता चलता है कि करीब दो सौ मीटर तक शव को घसीटा गया है। वहीं शव के समीप खून लगा हुआ एक बांस भी पाया गया है।






