राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर बाजार स्थित फुटबॉल मैदान में इंडोर स्टेडियम सह डे बोर्डिंग सेंटर की निर्माण को लेकर युवाओं ने रविवार शाम मुख्यमंन्त्री हेमन्त सोरेन को मांगपत्र सौपा। गायबथान में मईया सम्मान योजना कार्यक्रम की समापन के बाद वापस लौटते वक्त हिरणपुर के विकास कुमार दास , चंदन भगत , दीपक भगत , बापिन दत्ता , मुकेश कुमार आदि ने मुख्यमंन्त्री को पत्र दिया। वही मुख्यमंन्त्री ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। युवाओं ने पत्र में उल्लेख किया है कि केंद्र व राज्य सरकार खेल व मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका लाभ शहर व जिला मुख्यालय के खिलाड़ियो को ही मिल रहा है। वो सभी अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य व देश भर में अपना परचम लहरा रहा है। लेकिन हिरणपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। जो खेल जगत से जुड़ी सरकारी लाभ न पाए जाने पर खिलाड़ी गांव में ही सिमट कर रह गई है। खेल व खिलाड़ियो को विकसित करने के उद्देश्य से मुख्यमंन्त्री द्वारा केंद्र से कम बजट मिलने के बावजूद झारखण्ड में बीते चार -पांच वर्षो में खेल की विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। हमे विश्वास है कि इस गांव में इंडोर स्टेडियम की निर्माण को लेकर सार्थक पहल होगी। जिससे कि क्षेत्र के हजारो खिलाड़ियो को फुटबॉल , एथलेटिक्स खेलो से प्रोत्साहित किया जा सके। बाजार निकट एक मात्र आउटडोर स्टेडियम है। जिसमे बिना किसी सरकारी सहयोग के खिलाड़ी अपने अपने हुनर का लोहा मना रहा है।दुख की बात यह है कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक भी इंडोर स्टेडियम का निर्माण अभी तक नही किया गया है। जिसकारण बैडमिंटन , कैरम , टेबिलटेनिस जैसे खेल का विकास नही हो पा रहा है। वही इंडोर स्टेडियम के अभाव में प्रतिभावान खिलाड़ियो सपना भी साकार नही हो पा रहा है। खेल व खिलाड़ियो की सपना साकार कराने के लिए एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जाय।





