Search

October 15, 2026 8:26 pm

विद्यालय की विवादित भूमि को लेकर कर किया गया सीमांकन।

दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं अंचल निरीक्षक कर्मी की उपस्थिति में किया गया सीमांकन

बच्चों की सुरक्षा को लेकर विद्यालय की चारदीवारी निर्माण कार्य होगा प्रारंभ।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर प्लस टू उच्च विद्यालय भवन की भूमि 18 बीघा चार कट्टा 17 धुर का मापी सह सीमांकन किया गया। शुक्रवार को दंडाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से सीमांकन को लेकर गढ्ढा खोदा गाय । उक्त मापी सह सीमांकन खुदाई के उपरांत विद्यालय का बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
सीमांकन कार्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी और अंचल अधिकारी हिरणपुर मनोज कुमार उपस्थित , साथ में अंचल निरीक्षक विकास कुमार भास्कर, अंचल हल्का कर्मचारी प्रकाश कुमार मुरमू , हिरणपुर थाना के एएसआई दीपक कुमार अपने सदल बल के साथ उपस्थित थे वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरफराज माजरी, रूपेश कुमार भगत ,राजकुमार भगत, और सरकारी अमीन मिस्टर अंसारी वंशावली से संबंधित कुछ रैयत आदि भी उपस्थित थे।

क्या कहते हैं मापी और सीमांकन के संबंध में वरीय दंडाधिकारी दंडाधिकारी सह हिरणपुर अंचल अधिकारी मनोज कुमार

दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार से पूछे जाने पर बताया गया कि विद्यालय के बाहर शेष जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, क्योंकि यह भूमि विद्यालय के नाम से दान में दी हुई थी लेकिन रैयतों को यह आभास था कि अभी कुछ भूमि है उनकी, शंका के निबटारा को लेकर पूर्व में भी मापी की गई थी, लेकिन वर्तमान में विद्यालय का बाउंड्री वॉल का कार्य आया है, जिसके लिए सीमांकन करना जरूरी था। और पूछे जाने पर अंचल अधिकारी ने बताया की मेरी जानकारी में 1910 -15 में कुछ लोगों के द्वारा जमीन खरीद बिक्री की गई थी, उसकी सारा डॉक्यूमेंट आदि देखा जाएगा और जो भी विधि सम्मत होगा वही किया जाएगा, फिलहाल विद्यालय भूमि का सीमांकन काफी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

img 20240727 wa00512331077741430113135

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!