Search

May 16, 2026 2:18 am

मतदाता दिवस पर उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई शपथ।

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कर्मियों को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का काफी महत्व है। वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी’ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन लोगों यह बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। उन्होंने समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदान करने के लिए संकल्प करते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिकारियों एवं कर्मियों ने उक्त बातों को दोहराया। इस दौरान उपायुक्त ने नए मतदाताओं के बीच वोटर आईडी कार्ड का वितरण किया गया।टीमौके पर अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अजय सिंह बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजय पीएम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता श्री विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत अन्य पदाधिकारिगण एवं सभी कार्यालयों के कर्मी उपस्थित थे।उधर, समाहरणालय के अलावा *जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय, विद्यालयों आदि में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाया गया।

img 20240125 wa00167211968035033006970
img 20240125 wa00172978743714788091346

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!