Search

May 11, 2026 5:57 am

उपायुक्त ने पदाधिकारियों के बीच चलाई चुनावी पाठशाला।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुक्रवार को रविन्द्र भवन,पाकुड़ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदान जागरूकता दल की गतिविधियों को सक्रिय करने हेतु 13 अप्रैल को सभी बूथों में होने वाले मतदाता जागरूकता समूह की आयोजित बैठक का पर्यवेक्षण हेतु गठित दल को एकदिवसीय कार्यशाला के तहत कई टिप्स दिए।उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता समूह का महत्वपूर्ण योगदान है। मतदाता जागरूकता समूह के संयोजक बीएलओ होंगे जो अपने मतदान केंद्र में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने हेतु अपने दल के साथ विभिन्न प्रकार के गतिविधियां चलाकर मतदाता जागरूकता करेंगे। 34 सदस्यों के इस दल में इसी क्षेत्र के कर्मी एवं ग्रामीण रहेंगे जो अपने मतदाता को भलि भांति जानते हैं। मतदाता सूची का सत्यापन कर एएसडी सूची बनाना तथा वैसे मतदाता जो किसी कारण से बाहर हैं उन्हें 01 जून को मतदान करने के लिए बुलाना अहम होगा। मतदान केंद्र के सौ मीटर की परिधि को चिन्हित करना, मतदाता के लिए पानी की व्यवस्था, शौचालय की सफाई, चिन्हित बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता को वालिनटेयर के सहयोग से मतदान केंद्र तक लाना बीएलओ का मुख्य उद्देश्य रहेगा जिसके लिए एक हजार रूपए का खर्च प्रत्येक बीएलओ को दिया जाएगा। उपायुक्त ने गांव के सभी लोगों से शत प्रतिशत मतदान कराने की अपील भी इस कार्यशाला के माध्यम से किया।मौके पर सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240412 wa00148450705548879659435
img 20240412 wa00173070427554445000608
img 20240412 wa00164264750327127333842

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!