24 दिसम्बर को सखी दिवस एवं 11 जनवरी को सखी संवाद कार्यक्रम करने का दिया निर्देश।
राजकुमार भगत
समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (जेएसएलपीएस) पाकुड़ का समीक्षात्मक बैठक की, जिसमें मुख्य रूप से एनआरएलएम द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से समीक्षा किया गया। उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि दिंनक 24 दिसम्बर को सखी दिवस मनाया जायेगा। उस दिन जिले के सभी सखी मंडलों की बैठक आयोजित कर उनकी निर्धारित गतिविधियों करना है। 11 जनवरी को सखी संवाद किया जायेगा जिसमें प्रगतिशील महिला किसानों द्वारा अपने अनुभव की प्रस्तुतिकरण देनी है तथा उनको उस विशिष्ट उपलब्धि हेतु सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही साथ अधिक से अधिक प्रगतिशील किसानों का सफलता की कहानी भी प्रस्तुत किया जाना है। उपायुक्त ने कहा कि, बरबट्टी, कच्चु, जुट, दुध, पोल्ट्री तथा मशरूम क्लस्टर को विकसित करने हेतु आवश्यक योजना बनाने का निर्देश जिला कार्यक्रम प्रबंधक को दिया गया है। बैंक क्रेडिट लिंकेज हेतु सभी योग्य सखी मंडलों के आवेदन 30 दिसबंर तक बैंक के शाखाओं में जमा करने का निर्देश सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को दिया गया। उपायुक्त ने विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी समूह के सदस्यों के घर का कोई भी छात्र या छात्रा दसवीं या बारवीं का परीक्षा देने से वंचित ना रहे।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, यंग प्रोफेशनल, सामुदायिक समन्वयक, बीएपी/पीआरपी समेत अन्य उपस्थित थे।





