Search

May 5, 2026 4:48 pm

भाजपा की बैठक में युवा आक्रोश रैली को लेकर चर्चा, हेमंत सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ ) मंगलवार को आक्रोश रैली को लेकर हिरणपुर दामिन डाक बंगला में भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल के अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के विधानसभा के नेता दानियल किस्कु मौजूद थे। इस संबंध में दानियल किस्कु ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार युवा आक्रोश रैली के निमित्त बैठक आयोजित हुई है।इन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से झारखंड के सभी युवा पीड़ित है जिसके लिए सभी युवाओं ने ठाना है कि हम सब युवा जन आक्रोश रैली के तहत रांची में जाकर हेमंत सरकार को तख्ता पलट करने का काम करेंगे मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निमाई ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखी प्रसाद साहा , एससी मोर्चा जिला उपाधयक्ष सुरेश तुरी ,दौलत साहा आदि कार्यकर्त्ता मौजूद आदि थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!