Search

February 10, 2025 9:13 am

गरीबों के लिए वरदान साबित हुई डॉक्टर भारती कश्यप,लाखों लोगों की आंखों का रख रही खयाल।

  • पाकुड़ में सर्वाइकल कैंसर के मरीज सभी जगह से ज्यादा मिले हैं, 8 महिला को एडवांस स्टेज का सर्वाइकल कैंसर पाया गया जिन्हें रिम्स रांची भेजा गया।
  • हेल्थ हुल मेले में 3518 मरीजों की स्वास्थ्य की हुई जांच
  • 289 महिलाएं की हुई जांच जिसमें सर्वाइकल इरोजन की 14 मरीज और प्री कैंसर की 7 मरीज मिले।
  • 14 महिलाओं का क्रायो उपचार किया गया
  • आंखों की बीमारी के सबसे ज्यादा मरीज (451) आए जिसमें 175 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत मिली
  • कॉर्निया जनित दृष्टिहीनता के 10 मरीज मिले
  • जन्म से ही अविकसित आंखों के चार बच्चे मिले
  • नाखूना के 25 मरीज मिले
  • अविकसित आंखों के बच्चे और कॉर्निया जनित दृष्टिहीनता के बच्चे यहां पर ज्यादा मिले

बजरंग पंडित पाकुड़।

04 जनवरी 2025, पाकुड़: – वीमेन डॉक्टर्स विंग आई. एम. ए. झारखण्ड, पाकुड़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में आज पुराना सदर अस्पताल परिसर में सुबह 9 बजे से मेगा महिला स्वास्थ्य कैंप और दृष्टि सुरक्षा अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर और दृष्टि सुरक्षा अभियान के मुख्य अतिथि श्री स्टीफन मरांडी (माननीय विधायक, महेशपुर विधानसभा) थे। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, पूर्व राष्ट्रीय सह अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए, प्रदेश अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए झारखंड डॉ भारती कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल सांसद प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा विधायक प्रतिनिधि, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। ज्ञातव्य हो की 2024 में संथाल परगना और कोल्हान के दूर दराज के नक्सल प्रभावित इलाकों में PVTG (पार्टिकुलर वुलनरेबल ट्राइबल ग्रुप) पर केंद्रित आई कैंप और मेगा स्वास्थ्य मेगा महिला स्वास्थ्य अभियान कैंप लगाए जा रहे हैं 1 जुलाई को गुआ में लगाया गया 15 जुलाई को गोइलकेरा में लगाया गया 21 दिसंबर को टोनटो में लगाया गया और अब है, 4 जनवरी को पाकुड़ में लगाया गया और 5 जनवरी को साहिबगंज में लगाया जाएगा। इस महोत्सव में सर्वाइकल कैंसर जांच, नेत्र जांच, मलेरिया एवं फाइलेरिया की जांच, एच.आई.वी. एंव सिफलीस की जाँच, कालाजार की जाँच,उच्च रक्तचाप की जांच, टी.वी. की जांच,सिकलसेल की जांच, मधुमेह रोग की जांच,प्रसव पूर्व जाँच, वरिष्ठ नागरिक की जांच, हिमोग्लोबिन की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन सबंधित सलाह दिया गया। साथ ही निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया

लगभग 3518 लोग इस मेले की सफलता के साक्ष्य बने

उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग पाकुड़ की पूरी टीम के लिए जोरदार ताली बजाकर स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में पल्स पोलियो अभियान में जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों में कैंप लगाए गए हैं कैंप के माध्यम से 30 हजार बच्चों का जांच किया गया। इसके अलावे 17, 18 और 19 दिसंबर को जिले के सभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया था था जिसमें से 662 दिव्यांग लोगों का जांच कल दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना को लेकर यहां स्टाल लगाए गए। आप अपना आवेदन इस स्टाल में जमा करें। यह योजना मुख्यमंत्री का भी सपना है कि हम इसको अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें। हमारे जिले में आयुष कैंप, आधार कार्ड बनाने के लिए जिले में कैंप लगाए जा रहे हैं। आप सभी जिलेवासी इसका लाभ अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले में डॉक्टर की कमी को पूरा किया जाएगा। जिला प्रशासन इसके लिए प्रयासरत हैं। उपायुक्त ने लोगों को जानकारी दी कि किस प्रकार जागरूकता की मदद से हम कैसे सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता से अधिकांश बीमारी होने से बचा जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि हमारे जिले को स्वास्थ्य की बहुत जरूरत है सभी जनप्रतिनिधियों ने हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर यहां पर बार-बार हम लोगों से डिस्कशन भी किया है। सर्वाइकल कैंसर से बहुत सारी महिलाएं अपना जान गवा देती है बहुत सारी महिलाएं जागरूकता के अभाव में अपना जान गवा देती है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य अच्छा है तो आपका सब अच्छा है। स्वास्थ्य ही धन है, आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। प्रतिदिन व्यायाम जरूर करें, रेगुलर बॉडी चेकअप कराते रहे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त महोदय जब से पाकुड़ आए हैं तब से हरेक पारामीटर में पाकुड़ नंबर वन हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साल में 1लाख 70 हजार मौतें सड़क दुघर्टना में होती है। पुलिस अधीक्षक ने अपील किया कि आप बाईक चलाएं तो हेलमेट जरूर पहनें एवं फोर व्हीलर चलाए तो सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।

विधायक महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने जिला प्रशासन पाकुड़ एवं डॉ भारती कश्यप के कार्यों की सहाना की। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की वजह से यह धरातल पर उतरा और इतना बड़ा आयोजन यहां हुआ और उन्होंने हेल्थ हूल महोत्सव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले पाकुड़ बहुत ही पिछड़ा था लेकिन वर्तमान में बहुत सुधार हुआ है। पहले पाकुड़ जिले के लोग ईलाज कराने बंगाल जाते थे लेकिन अब बहुत सारे रोगो का ईलाज सदर अस्पताल पाकुड़ में ही किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से विभिन्न रोगों का ईलाज निःशुल्क किया गया है। इस शिविर से बहुत लोग लाभान्वित हुए हैं। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हेतु बेहतर प्रयास जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। स्वास्थ्य के साथ, शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सुधार हेतु प्रयासरत हैं। सभी लोगों से अपील किया कि सरकारी अस्पताल में भी बेहतर इलाज किया जा रहा है आप सबलोग इसका लाभ अवश्य उठाएं।

सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल ने कहा कि गर्भाशय की ग्रीवा की सूजन के मरीज गांव में बहुत ज्यादा है और छोटे बच्चों में मोतियाबिंद और कई और तरह की दृष्टिहीनता भी है इनको जागरूक करना बहुत जरूरी है।

राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित डॉ. भारती कश्यप ने कहा स्वास्थ्य सुविधा से वंचित स्थानीय लोग, यहां पर बसे 12600 PVTG परिवार, रोशनी खो रहे छोटे बच्चे ऐसे लोग हमारी प्राथमिकता है क्योंकि यह हम तक नहीं पहुंच सकते हम लोगों को इन तक पहुंचना है और ऐसे कैंप का उद्देश्य ही यही है। इस तरह के स्वास्थ्य अभियान हम संस्थान परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, बरहेट, राजमहल, साहिबगंज में पहले भी लगा चुकें हैं। हम लोगों ने झारखंड मॉडल बनाकर के अब तक 470000 के करीब प्रजनन क्षमता वाली ऐसी महिलाओं की स्क्रीनिंग और उपचार किया है जिन्हें जननांग संबंधी सूजन के लक्षण थे या जो हाई रिस्क कैटेगरी की थी। विज़न फॉर झारखण्ड अभियान के तहत सरकारी स्कूल के 20 लाख से ज्यादा बच्चों की स्क्रीनिंग की है हजारों बच्चों को मुफ्त चश्मा दिया है और सैकड़ो बच्चों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करके दोबारा स्कूल भेजा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर