Search

October 17, 2026 10:19 am

डायरिया के चपेट में आए शहरग्राम भीमपुर गांव के ग्रामीण, दर्जनों लोग पड़े बीमार।

स्वास्थ टीम कैंप लगा कर रही इलाज।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के शहरग्राम भीमपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से डायरिया के चपेट में आने दर्जनों लोग बीमार पड़ गया। डायरिया की प्रकोप की सुचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आकर त्वरित महेशपुर स्वास्थ्य टीम कैम्प लगाकर ईलाज कर रहे हैं। वही शुक्रवार को भी गांव के दर्जनों लोगो का ईलाज करते हुए उन्हें सीएचसी महेशपुर भेजा गया है। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व गांव में भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें दर्जनो लोग शामिल हुए थे। वही कुंआ का गंदा पानी पीने से लोग डायरिया के चपेट में आ गया। वही उक्त गांव में दो जुलाई की रात को एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हुई थी। लेकिन डायरिया से ही बच्ची की मौत हुई है कि नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। उधर मामले की सुचना सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल को मिलते ही स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुँचकर मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने लोगों का ईलाज भी किया। मौके पर सीएस के अलावे बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, मुखिया सहित अन्य मौजूद थे।

img 20240705 wa00284183477491786509811
img 20240705 wa00273024921886961234830

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!