सुदीप कुमार त्रिवेदी
सोमवार शाम पूर्व विधायक अखिल अख्तर ने प्रखंड कार्यालय गांधी चौक पाकुड़ में झारखंड समाज सेवी संगठन के बैनर तले प्रखंड और पंचायत कमेटी को बढ़ाया और मजबूत किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा इस विधानसभा में हर एक कार्यकर्ता अकिल अख्तर है। उन्होंने कहा हर एक कार्यकर्ता को एक समाज सेवक बनाकर समाज के उत्थान के लिए कार्यरत होना जरूरी है, ताकि समाज कल्याण का काम हो सके। उन्होंने 2009 से 14 के बीच में अपने किए गए कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि वे हर समय समाज सेवा के लिए तैयार रहता हैं ताकि हमारे यहां की जनता जनार्दन को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े और यहां के लोग खुशहाल रह सके। उन्होंने अपने संबोधन में विधायक आलमगीर आलम को आड़े हाथ लिया और यहां की जन समस्याओं से रूबरू करवाया। पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल में विधायक आलमगीर आलम ने पाकुड़ की जनता को लूटने का काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ना तो एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया, न हीं पूर्व विधायक अकिल अख्तर द्वारा बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करवा सके। उन्होंने अपने कार्यकर्ता से आग्रह किया की विधायक को पाकुड़ से उखड़ फेकने का काम करे। देर शाम नवादा पंचायत के हरिहरा गांव में पंचायत कमिटी गठन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नवादा पंचायत के हरिहरा गांव के अब्दुल रहीम को अध्यक्ष, अब्दुल सुभान सचिव व माजिद अंसारी को सह सचिव बनाया गया। साथ ही डॉ जाकारिया व मोरसालिम शेख संयुक्त सचिव बने तथा कोषाध्यक्ष कामीर शेख़ को बनाया गया एवं उपाध्यक्ष साईदुर शेख व मोजाहिद शेख को सर्वसम्मति से बनाया गया। साथ ही नव गठित कमिटी के पदाधिकारी को कहा झारखण्ड समाजसेवी संगठन के आलाकमान के द्वारा जो भी निर्देश दिया जायगा, उसे बखूबी परिभाषित करने का प्रयास करेंगे। मौके पर रफीक अहमद, मुखलेसूर, राहुल, मोसारफ, अहमदुल्लाह, मिथिलेश ठाकुर, मनीष चौबे, जाकिर मुखिया, बादशाह, कमरूजजमन, कमरुद्दीन, प्रिंस साहेब, कदम, करीम, मोजफ्फर, अब्दुल रहीम, अकेट, लुतफल एवं पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






