Search

April 22, 2026 10:33 am

किसानों को मिली बैटरी और हस्त संचालित स्प्रेयर।

किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की पहल

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र (पाकुड़) में बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा अनुसूचित जनजातीय किसानों के बीच परिसंपत्ति वितरण की गई. इस अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनिल चंद्र दुबे मुख्य रूप से मौजूद थे. वही बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनिल चंद्र दुबे के हाथों 50 किसानों को बैटरी द्वारा संचालित स्प्रेयर एवं हस्त संचालित स्प्रेयर दी गई. वही बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील दुबे ने कहा कि इन किसानों को इस उपकरण का प्रयोग अपने साथ-साथ अन्य किसानों को भी उपयोग में लाने का संदेश दी गई. वे केवल इस पर निर्भर ना रहते हुए अपने खुद के प्रयास से और अच्छे कृषि उपकरण को खरीद कर उपयोग में लाएंगे. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, डॉ. विनोद कुमार, राहुल भट्टाचार्य, कोर्नेल हांसदा व हिरणपुर, महेशपुर व अमड़ापाड़ा के सैकड़ो किसान मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!