मां और बेटी ने अपने घर की चौखट में लगाई फांसी।
बजरंग पंडित
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलासी गांव में सोमवार को अपने ही घर के चौखट में फांसी लगाकर मां बेटी ने जान दे दी । लटते हुए शव को देखकर ग्रामीणों के द्वारा पाकुड़िया पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर एस आई पुनीत गौतम पलासी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली । शव को पाकुड़िया पुलिस ने बरामद कर पाकुड़िया थाना लाया । शव की पहचान मिली लेट 23 वर्ष , पति स्व सुजीत लेट , बेटी नेहा लेट 4 वर्ष ग्राम पलासी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सड़क हादसा में मृतक के पति की एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रभार थाना प्रभारी पुनीत गौतम ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है । मामले की जांच की जा रही है । शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया जाएगा । इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।





