Search

September 24, 2026 6:30 am

एसबीआई फाउंडेशन की पहल पर महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

पाकुड़िया एसबीआई फाउंडेशन के द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के खजुरडंगाल में शनिवार को स्त्री रोग संबंधित, स्वास्थ्य जागरूकता सह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन के मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा शिविर में पहुंचे 66 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान गायनोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ मोनालिसा, डॉ राजकुमार घोष, डॉ राजीव कुमार, ए एन एम पिंकी कुमारी, खालिदा बेगम ने पहले 66 महिलाओं का अलग-अलग शुगर,एचबी, ब्लड प्रेशर,वेट, गर्भवती जांच सहित अन्य परीक्षण किया, फार्मासिस्ट खालिदा बेगम ने जरूरत के अनुसार सभी महिलाओं को निःशुल्क दवा का वितरण किया। शिविर में स्वास्थ्य रहने के लिए नियमित व्यायाम करने,खानपान पर ध्यान देने एवं दिनचर्या के नियमों का पालन हेतु जरूरी दिशा निर्देश महिलाओं को दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!