अब्दुल अंसारी
स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया के छात्राओं और शिक्षकों ने पाकुड़िया बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रजनी भगत के नेतृत्व में छात्राओं ने रैली निकालते हुए पोस्टर-बैनर के जरिए घर-घर जाकर आगमी 20 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान मतदान का महत्व बताया गया और मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार के बारे में बताकर मत का प्रयोग करने का आग्रह किया गया। लोगों को बताया गया कि आपका एक वोट से राज्य को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। यह भी बताया गया कि मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। सभी लोग इस लोकतंत्र के महापर्व में 20 नवंबर को वोट जरूर डालें।





