Search

June 28, 2026 11:29 pm

शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पिलाएं ‘दो बूंद जिंदगी की।

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की उप विकास आयुक्त व सिविल सर्जन ने की शुरुआत

पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा छूटे नहीं, सुनिश्चित करने को कहा

जिलेभर में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ० सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं सदर अस्पताल, उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ के.के सिंह, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, आरसीएचओ डॉ एस के झा* ने सदर अस्पताल में बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की

1 लाख 89 हजार 512 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने अपील किया कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1119 बूथ बनाए गए हैं। 2275 वैक्सीनेटर, 268 सुपरवाइजर को लगाया गया है। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाना है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। जिले में सभी बच्चे स्वस्थ रहें इसलिए उन्हें पोलियाे की खुराक देना बेहद जरूरी है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान आमलोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता है। सभी लोग इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने परिवार सहित आस पड़ोस के बच्चों को भी पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार, डीपीएम, डीडीएम डीपीसी, डीयूएचएम एवं वीसीसीएम समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

img 20260628 wa01998336692979417602630
img 20260628 wa01988926314063921953806

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!