[ad_1]
नई दिल्ली. 90 के दशक के सुपरस्टार, गोविंदा हमारे इंडस्ट्री के कॉमिक स्टार के तौर पर जाने जाते हैं. हर रोज इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई स्टार्स आए और गए, लेकिन उनकी टक्कर का कोई एक्टर इंडस्ट्री में अब तक देखने को नहीं मिला है. फिल्मों में जहां वह अपनी कॉमिक टाइमिंग को लेकर जाने जाते हैं. वहीं, पर्सनल लाइफ से जुड़े भी ऐसे किस्से हैं, जहां वो कॉमेडी से बिलकुल उलट, एक्शन हीरो नजर आए. शूटिंग के दौरान रील थप्पड़ के बाद सेट पर रियल थप्पड़ की गूंज सुनाई दी थी. इस थप्पड़ की गूंज इतनी जोरदार था कि सालों तक गोविंदा के इस थप्पड़ का जिक्र होता है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो आए दिन प्यार, इकरार और तकरार के किस्से सुनने को मिल जाते हैं. यहां किसी की नई प्रेम कहानी की शुरुआत होती है, तो किसी के लड़ाई-झगड़े सालों तक सुर्खियों में छा जाते हैं. एक ऐसा ही किस्सा सालों तक हिट फिल्में देने वाले गोविंदा के साथ हुआ. सेट पर एक शूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद एक्टर गुस्से से तमतमा गए और डायरेक्टर के मुंह पर जोरदार तमांचा जड़ दिया. क्या था वो किस्सा, चलिए आपको बताते हैं…
पॉलिटिक्स के बाद जब गोविंदा कर रहे थे वापसी
ये बात तब की है, जब गोविंदा ने पॉलिटिक्स के बाद फिर बॉलीवुड में वापसी की थी. पॉलिटिक्स में वह बहुत कुछ खास नहीं कर पाए थे और बॉलीवुड वापसी में मुश्किल बहुत आ रही थीं. वजन बढ़ गया था और बाल भी झड़ने लगे थे. अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर तमाम नए एक्टर्स उन्हें रिप्लेस कर चुके थे. एक्टर्स फिल्मों में एक्शन सीन के साथ कॉमेडी भी करने लगे थे. यही कारण था कि सिर्फ गोविंदा को लेकर कोई भी फिल्ममेकर पैसा नहीं लगाना चाह रहा था. इसलिए गोविंदा को मल्टीस्टारर फिल्म करनी पड़ा रही थी. सलमान की फिल्म ‘पार्टनर’ के साथ चीची मामा एक और फिल्म कर रहे थे, जिसको डायरेक्ट कर रहे थे नीरज वोरा.
13 साल पहले आई फिल्म की शूटिंग का किस्सा
किस्सा ‘रण भोला रण’ की शूटिंग के दौरान का है. एक सीन के लिए गोविंदा को अपने को-स्टार आर्यन वैद के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा करना था. आर्यन वैद फिल्म में विलेन बने थे और ऐसे में उन्हें गोविंदा की पिटाई करनी थी. सीन के दौरान आर्यन ने गोविंदा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ इतनी जोर का लगेगा, ये एक्टर ने सोचा नहीं थी. गुस्से में तमातमाए एक्टर ने आव देखा ना ताव और शूट खत्म होते ही निर्देशक नीरज वोरा के पास पहुंचे और सबके सामने जोरदार तमाचा उन्हें जड़ दिया.
2013 में ये फिल्म रिलीज हुई थी.
जब गोविंदा ने कहा मेरी बेइज्जती के लिए किया गया शूट
ये बात आग की तरह फैल गई मीडिया रिपोर्ट्स आईं कि गोविंदा का कहना था कि फिल्म में इस सीन में उनकी बेइज्जती करने के लिए जानबूझकर इस सीन को शूट किया गया और इसी वजह से वह आगबबूला हो गए. हालांकि, गोविंदा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया.
नीरज वोरा को करनी पड़ी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं, नीरज वोरा ने भी इस मामले को तूल न देते हुए इसका खंडन किया था. उन्होंने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी, जिसमें कहा था, ‘हम दोनों के बीच में क्रिएटिव डिफरेंस को लेकर थोड़ी गरमा-गरमी, मस्ती-मजाक सब होता रहता है. लेकिन मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि लाफा या चांटा तो जाने दीजिए, अगर कोई छोटा एक्टर ऐसा कोई जेस्चर भी कर दे या अपनी उंगली भी उठा दे, तो मैं वो पिक्चर उसी पल बंद कर दूंगा, क्योंकि हम किसी भी एक्टर की बदमीजी बर्दाश्त नहीं कर सकते.’ नीरज ने गोविंदा द्वारा थप्पड़ मारने की घटना को नकार दिया था और उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा था आखिर ये बात आई कहां से?
.
Tags: Entertainment Special, Govinda
FIRST PUBLISHED : November 26, 2023, 08:01 IST
[ad_2]
Source link










