एस कुमार
महेशपुर प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में मंगलवार को महेशपुर वन का गुरू गोष्ठी डीएसई नयन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गई. गुरु गोष्टी में विद्यालयों में संचालित एमडीएम मासिक रिपोर्ट जमा करने, प्रयास कार्यक्रम, ट्रांजेक्शन रिपोर्ट, पौधरोपण, पेयजल एवं शौचालय की गतिविधि की जानकारी लेते हुए कई दिशा निर्देश दी गई. मौके पर एडीपीओ जयंत मिश्रा, बीईईओ तरुण कुमार घाटी, हरिहरन चौबे, बीआरपी, सीआरपी सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे.





