Search

April 17, 2026 12:32 am

मुआवजे की मांग को लेकर हाथीमारा के ग्रामीणों ने महेशपुर पाकुड़िया सड़क किया जाम।

प्रशासन के हस्तक्षेप एवं उचित मुआवजा देने पर बना समझौता,ग्रामीणों ने खाली की सड़क।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा के पास महेशपुर पाकुड़िया मुख्य सड़क को ग्रामीणों के द्वारा जाम कर दिया है । जिससे आवागमन बाधित हो गया है । जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार देर शाम को हुए हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से हाथीमर गांव निवासी विजय मड़ैया का पुत्र उमेश मड़ैया(19वर्ष) एवं सीलमपुर गांव निवासी देव मड़ैया (18वर्ष)की मौके पर मौत हो चुका था । जिसको लेकर शनिवार को समय 3 बजे से ग्रामीणों ने मामले को लेकर आज हाथीमारा चौक में सड़क को बाधित कर दिया है ।वही मुवाबजा की मांग को लेकर महेशपुर पाकुड़िया मुख्य सड़क को जाम कर दिया है । मौके पर महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात,बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा के द्वारा ग्रामीणों से वार्तालाप किया गया । वार्तालाप में बीडीओ ,सीओ एवं थाना प्रभारी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया इस आवेदन में पीड़ित के परिवार को 1 लाख 20 हजार रुपए सरकार की तरफ से दिए जाने साथ ही जगह जगह बॉम्बर दिए जाने तथा पांच आदमी का घेराबंदी बनाए जाने को लेकर चर्चा हुआ । चर्चा में बताया गया की कोई भी लोडेड वाहन आने से उसको जगह दिखाया जायेगा । ताकि आगे इस तरह की सड़क हादसा से बचा जा सके ।वार्तालाप होने के पश्चात आवागमन पुनः बहाल हो गया है ।

img 20241214 wa00294870519780590680361

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!