Search

September 28, 2026 10:14 am

आयुष चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ के निर्देशानुसार पाकुड़िया प्रखंड के सुदूर आदिवासी बहुल गांव मोहनपुर में सोमवार को आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर में मौजूद डॉ संतोष कुमार यादव एवं डॉ वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने करीब 120 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया । इस दौरान जरुरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवा भी दिया गया साथ ही बीमारी से बचाव हेतु आवश्यक सलाह भी दिया गया । मौके पर योग शिक्षक मनोज कुमार भंडारी एवं सहायक मनोज वर्मा ने स्वास्थ्य रहने को लेकर नियमित योग व्यायाम एवं योगाभ्यास करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निरोग रहने हेतु योग व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाएं । इस दौरान मोहनपुर गांव के अनेकों लोगों ने जांचोपरांत दवा ली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!