Search

May 11, 2026 11:06 am

सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाकर सैकड़ों महिलाओं की स्वास्थ जांच की गई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर लगाकर सैकड़ों गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया गया।शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश बेसरा व एएनएम शकुन्तला बेसरा के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 142 महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया गया। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा के सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है।इसको लेकर प्रत्येक माह नो तारीख को शिविर लगाकर जांच किया जाता है। महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई सहित एचआइवी व अन्य प्रकार की आवश्यक जांच किया गया। मौके पर एएनएम संजू हेंब्रम,, फिलोमीना टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!