जीतपुर में मां की मानसिक बीमारी ने ली बेटी की जान।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव की एक महिला ने शुक्रवार को अपनी एक वर्षीय पुत्री की हत्या कर स्वयं भी फांसी का फंदा लगाकर आत्मा हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार जीतपुर राय टोला निवासी धनेराम मुर्मू की शादी विगत डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही लिली सोरेन से ही हुई थी। दोनों के दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री का जन्म हुआ था। धनेराम मजदूर कर परिवार का भरण पोषण करता था।रोजगार नही मिलने की वजह से 31 अक्टूबर को अपने साला लखीराम सोरेन के साथ पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मजदूरी करने पहुँचा ही था कि उसकी बहन ने फोन कर जानकारी दिया कि भाभी ने अपनी पुत्री को मारकर स्वयं भी फंदे में झूलकर आत्म हत्या कर ली है।सूचना मिलते ही धनेराम घर पहुंचा और पुलिस को आवेदन दिया। धनेराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी का कुछ दिनों से दिमाग ठीक नही था। मानसिक बीमारी से पीड़ित थी।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया गया और पति धनेराम मुर्मू के आवेदन पर यूडी कांड दर्ज किया गया है।






