Search

October 13, 2026 5:40 am

श्रावण मास के अंतिम सोमवारी को शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया(पाकुड़):-श्रावण मास के अंतिम सोमवारी को पाकुड़िया स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं की आपार भीड़ उमड़ी । जंगीपुर रघुनाथ गंज गंगाघाट से पैदल चलकर रविवार की शाम को पाकुड़िया पहुँचे करीब तीन सौ की संख्या में काँवरियो का जत्था सोमवार की सुुबह हर हर महादेव ,बोल बम की नारा लगाते हुए पाकुड़िया शिवालय में जल अर्पित कर शिव आराधना किया । वहीं रात्रि में यहाँ कीर्तन मण्डलियो द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके अलावा प्रखंड परिसर,रामदेवकुंडी, परुलिया, चौकीसाल ,बन्नोग्राम, फुलझींझरी आदि दर्जनों ग्राम स्थित शिवालयों में अंतिम सोमवारी को पूजा के लिए आपार भीड़ उमड़ी । लोगो ने फूल,बेलपत्र, प्रसाद,भांग,धतूरा आदि नैवेद्य अर्पित किया ।

img 20240819 wa00546039302045741158074

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!