Search

April 27, 2026 5:24 am

बीजेपी के सैकड़ों‎ कार्यकर्ता‎ओं ने विधायक‎ व जिला अध्यक्ष के समक्ष थामा झामुमो का दामन।

हेमंत सरकार के विकास कार्य को देखते हुए लोगों के बीच झामुमो के प्रति विश्वास बढ़ा है ।-प्रो.स्टीफन मरांडी।

बजरंग पंडित

पाकुडिया:-विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान के दौरान महेशपुर के लोकप्रिय‎ विधायक सह झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी जी एवं झाममो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के समक्ष बड़ासिंहपुर पंचायत‎ के बेनाकुड़ा स्थित काली मैदान में पंचायत के मुखिया कालेश्वर हेम्ब्रम और ग्राम प्रधान जयन्त यादव के नेतृत्त्व मे बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता‎ओं ने झामुमो पार्टी की विचारधारा, महेशपुर विस में विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी द्वारा‎ किया जा रहा विकास कार्य से प्रभावित होकर झामुमो पार्टी मे शामिल हुए। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से श्रीकांत यादव,गणेश यादव,कामदेव यादव,तारक यादव,भरत यादव,रीतलाल यादव,साधिन यादव,बुलाई यादव,दिनेश यादव,फुलेश्वर यादव,फेलु यादव,विनोद यादव,अनील यादव,पुरेश यादव,विपुल यादव,उदेश्वर यादव,सुजन यादव सहित अन्य सैकड़ों‎ थे। सभी को विधायक श्री मरांडी ने झामुमो पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी‎ में स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि आप सब का पार्टी में तहेदिल से स्वागत है।आज से आप सब झामुमो परिवार के सदस्य‎ है। हर एक कार्यकर्ता‎ मेरे लिए‎ एक समान है आप सब का जब भी मेरी जरूरत‎ पड़े कोई‎ काम पड़े बेझिझक मेरे पास आए मै हर कदम आप सब के साथ खड़ा रहुंगा। अभी सामने 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव है आप सब मन लगाकर पार्टी के लिए काम करें ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके। जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा आज से अपने अपने पंचायत एवं बूथ पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। ताकि सामने होने वाला विधानसभा चुनाव में झामुमो पार्टी‎ प्रत्याशी स्टीफन मरांडी जी क्रमांक संख्या 3 में बटन दबा कर भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का कार्य करें। हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा‎ किया जा रहा विकास कार्य को देखते हुए झामुमो के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया। मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबै,प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक भगत,युवा अध्यक्ष मुनीराम मरांडी,जिला सदस्य अली मुहम्मद‎,जिला सदस्य छोटू भगत, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20241102 wa00475940509163209314701

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!