Search

June 19, 2026 7:59 am

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, तो इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम पर IMD अपडेट

[ad_1]

Weather Update IMD: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 नवंबर तक भारत के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में कहा कि 26 से 27 नवंबर के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

IMD ने 26 से 28 नवंबर के दौरान मराठवाड़ा में और 26 नवंबर तक गुजरात राज्य में इसी तरह की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार 26 को दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में, 26 और 27 को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में और 27 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.

पढ़ें- फिर गैस चैंबर बन रही दिल्ली, प्रदूषण से अभी राहत नहीं, AQI अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

मौसम विभाग ने 26 से 28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि 27 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरेगी.

दिल्ली का मौसम
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. रविवार यानी आज की बात करें तो दिल्ली के आसमान में हल्के बादल और स्मॉग छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह में कोहरे छाहे रह सकते हैं. साथ ही सुबह और शाम में ठंड बढ़ सकती है. 30 दिसंबर के बाद दिल्ली में तापमान गिरना शुरू होगा.

आज का मौसम
स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 26 नवंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश संभव है. केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

Tags: Imd, Mausam News, Weather Update

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!