Search

September 24, 2026 10:08 am

दिनदहाड़े बदमाशों ने वृद्ध महिला की सोने की हार छीनी, फरार।

छिनतई के दौरान महिला हुई घायल

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार को दिनदहाड़े हिरणपुर नामोपाड़ा में दो बदमाशों ने एक 70 वर्षीया वृद्ध महिला देवघर जिला अंतर्गत पालाजोरी थाना क्षेत्र के खागा निवासी संध्या इंदी (बीयूटी) की गले मे पहने सोने की हार छीनकर भाग निकला। वही इस छीनाझपटी में पीड़ित महिला घायल भी हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा आवश्यक जांच की गई। पीड़ित महिला बीते तीन दिन पूर्व नामोपाड़ा स्थित अपने मायके आई हुई थी। दिन के करीब 11 बजे महिला इस टोला में स्थित राधाकृष्ण मंदिर निकट रिश्तेदार सुमंगल दत्ता के घर के बाहर बैठी हुई थी। जहां अन्य दो महिलाएं भी थी। इस बीच दो युवक बाइक में सवार होकर आया। इसमे से एक व्यक्ति ने पीड़ित महिला को सफेद पाउडर की पैकेट दिखाते हुए कहा कि जेवर को साफ कर देंगे। पर महिला ने साफ इंकार कर दिया। इस बीच एक युवक ने पीने की पानी लाने एक महिला को घर मे भेज दिया। तब वह युवक ने पीड़ित महिला की गले की सोने की हार जबरदस्ती छीना व दोनों बाइक से भाग निकला। दोनों युवक रानीपुर की ओर भागा। इस छीना झपटी से महिला की गला घायल हो गया व जमीन पर गिर पड़ी। पीड़ित महिला ने बताई की हार करीब दो भर सोने की थी। कान की बाली को छीन नही पाया। वही पीड़िता के भैया श्यामचाँद दे ने बताया कि बुआ कुछ दिनों पूर्व हमारे यहां आई थी। जिसका दो बदमाशों ने जबरदस्ती गले मे पहने सोने की हार छीन कर भाग निकला। बदमाशो को बाइक से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है। वही घटनास्थल पर पाउडर का पैकेट भी मिला। बहरहाल इस घटना से इस टोला में सनसनी फैल गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!