Search

May 10, 2026 1:22 pm

एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, मोबाइल, सोना-चांदी और दवा दुकान को बनाया गया निशाना।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा तिलकामंझी चौक पर रविवार देर रात को अज्ञात चोरो द्वारा तीन दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने दुकान के पीछे का दीवार पर सुरांग बनाकर एक मोबाईल दुकान , सोना चांदी की दुकान एवं एक दवा दुकान में घुसकर नगदी सहित हजारों रुपए का समान ले उड़े। दुकान संचालक काजल मंडल ने बताया बीते रात को मेरा मोबाईल दुकान का पीछे का दीवार पर छेद कर चोर घुसकर कर दुकान में रखे चार नया एनरॉयड मोबाईल, 12 पुराना मोबाईल, बंदकी में लिया हुआ एक चांदी का माला एवं दो हजार रुपए दुकान में रखे पैसे ले गए।वही रंजन वर्मा ने बताया चोरो द्वारा दुकान से सोना चांदी बनाने का ओजार के अलावे कुछ नही ले गया है। वही अनुप साहा के दवा दुकान में भी चोर दीवार तोड़ कर घुसा पर कुछ नही ले जा सका।वही घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एएसआई जेना बालमुचू
गौर चाँद दास मौके पर पहुंच बारी बारी से तीनों दुकानों का जांच किया। वही थाना प्रभारी ने बताया दुकान संचालक के लिखित शिकायत पर थाना में कांड संख्या 23/25 कर तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच किया जा रहा है।

img 20250324 wa00109081542420877088768
img 20250324 wa00111564544975725161706

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!