Search

June 19, 2026 1:48 pm

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाया गया जांच अभियान

जिला खनन पदाधिकारी ने बिना खनिज परिवहन के चार ट्रक को किया जब्त

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में बुधवार रात
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार वाहन को बिना खनिज परिवहन चालान के पकड़ा गया है। नगर थाना क्षेत्र के पियादापुर ओवर ब्रीज के पास जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान खनिज लदे तीन ट्रक को बिना परिवहन चालान परिवहन करते पकड़ा गया। साथ ही उक्त वाहनों के मालिकों, चालकों, संबंधित खनिज विक्रेता एवं इस कृत्य में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त वाहनों के विरूद्ध राजसात की कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस क्रम में जेएच16एच/7574, जेएच16एच/0258, जेएच16एच/1356 पियादापुर चेक नाका पार कर ओवर ब्रीज के रास्ते जा रही थी. इस दौरान उक्त वाहनों को जांच के लिए रोका गया. वाहन में 800 घनफुट स्टोन चिप्स लोड था। पर वाहनों पर उक्त वाहन द्वारा बिना परिवहन चालान के खिनज परिवहन किया जा रहा था। वहीं सुभाष चौक के पास चेकनाका पर ट्रक संख्या जेएच04एए/8227 को जांच के लिए रोका गया। वाहन में 800 घनफुट स्टोन चिप्स लदा था। चालक से परिवहन चालान की मांग की गई। पर चालक द्वारा परिवहन चालान नहीं दिखाया गया। साथ ही रात्रि का फायदा उठाकर वाहन छोड़ फरार हो गया। उक्त वाहनों को थाना पुलिस बल की मदद से खनिज सहित थाना के सुरक्षित अभिरक्षण में लाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!