राजकुमार भगत
पाकुड़ । बुधवार को 20 सूत्री कक्षा में वीस सूत्री सह प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। 20 सूत्री अध्यक्ष मांसारुल हक ने कहा की लोगों की समस्याओं का निदान करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता है । मालूम हो कि सुबे के मंत्री आलमगीर आलम के निर्देशअनुसार प्रत्येक बुधवार को पाकुड़ प्रखंड स्थित वीस सूत्री कक्षा में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी शिकायत एवं समस्याओं को लेकर सकारात्मक उम्मीद के साथ 20 सूत्री कक्षा पहुंचते हैं । बुधवार को लोगों ने ज्यादातर आंचल से जुड़ित जमीन संबंधित समस्या,वृद्धा पेंशन आवास भुगतान संबंधित, बिजली बिल,थाना एवं प्रखंड से संबंधित समस्या को लेकर उपस्थित हुए ।मौके पर मुखिया मोजिबूर रहमान, समद सेख, रामविलास महतो, पियारूल इस्लाम, कमरुल शेख सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I





