Search

October 7, 2026 10:46 pm

जदयू का जनसम्पर्क अभियान: बाबुधन मुर्मू के पक्ष में मतदान की अपील।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा विधानसभा के हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी में जदयू के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए और बाबुधन मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिंदगी भर जेएमएम को वोट देने के बाद भी विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा, और स्वास्थ्य की स्थिति बदतर है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार को उखाड़कर फेंक देने का समय आ गया है और लिट्टीपाड़ा में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर बाबुधन मुर्मू को विधानसभा पहुंचाना होगा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं। जदयू जिला अध्यक्ष ने महिलाओं का आभार जताया और कहा कि वह उनके घर का बेटा और भाई है। उन्होंने कहा कि बाबुधन मुर्मू हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!