Search

April 25, 2026 2:39 am

झामुमों कार्यकर्ताओं ने उठाया वनभोज का लुत्फ

नववर्ष सभी के जीवन मे खुशहाली लाएं: सांसद विजय हांसदा

कार्यकर्ता हंसी खुशी लें वनभोज का आनंद: झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव।

जेएमएम के निजी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।

सतनाम सिंह

पाकुड जिले के लड्डू बाबू आम बागान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा जी के सौजन्य से वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।वनभोज कार्यक्रम के हिस्सा का भाग लेने के लिए जिले के सभी छः प्रखंडों से हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे। सभी के द्वारा वनभोज कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।।

वनभोज कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं व समर्थकों को धन्यवाद देते हुए सांसद विजय हांसदा ने उनका कुशल क्षेम पूछते हुए सबों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि पूरे वर्ष हमसब अपने अपने दिनचर्या के कार्यों में व्यस्त रहते है इसलिए वर्ष में एक दिन वनभोज के माध्यम से सबों को एक साथ एक दूसरे का हाल चाल जानने का अवसर मिलता है। वही झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के लिए इस वनभोज कार्यक्रम का आयोजन सांसद श्री विजय हांसदा के सौजन्य से हरवर्ष होते आ रहा है। इस कार्यक्रम में सभी लोग समय निकालकर पहुँचते है जिससे कि लोगों में एकजुटता व विश्वास बढ़ता है।*
मौके पर उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा वनभोज कार्यक्रम में बने भिन्न भिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया गया।
वनभोज कार्यक्रम में पहुंच लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक श्री दिनेश मरांडी ने भी लिया वनभोज का आनंद।

वनभोज कार्यक्रम में जिला सचिव सुलेमान बास्की सहित जिला समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य, जिला वर्ग संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य सहित सभी केंद्रीय सदस्य, जिला सोशल मीडिया के सभी सदस्य, सभी प्रखंडो के अध्यक्ष सचिव सहित सभी सक्रिय सदस्य सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

img 20240129 wa0094772864094292264120
img 20240129 wa0096932811413219197488

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!