सशक्त कमेटी से प्रखंड, जिला व प्रदेश मे झामूमो बनेगा मजबूत– संजय चन्द्रवंशी (अध्यक्ष झामूमो)
पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन को लेकर पंचायत के सैकडो झामूमो कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई।
(चतरा जिला ब्यूरो)
प्रतापपुर : प्रखंड के बरूरा पंचायत में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन को लेकर पंचायत के सैकडो झामूमो कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कोषाध्यक्ष शिवकुमार भारती ने किया । बैठक में पंचायत प्रभारी सह झामूमो प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार चंद्रवंशी तथा वरिष्ट झामूमो नेता दिनेश भारती मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष के रूप पिंकु कुमार का चयन किया गया। वही उपाध्यक्ष प्रदीप यादव , सचिव प्रमोद दास, कोषाध्यक्ष मुर्शिद मियां, संगठन सचिव उपेन्द्र भारती, तथा कार्यकारिणी सदस्यो में सुरेन्द्र भारती,,हस्नैन खान,अखिलेश यादव, उमेश यादव,, प्रदीप यादव, पिन्टु भारती, प्रदीप कुमार, उदय यादव, पप्पु कुमार भारती शामिल है।इस बैठक के मौके पर सैकडो झामूमो कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
कमेटी गठन के बाद सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ो लोगों को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया।मौके पर झामूमो केन्द्रीय समिति सदस्य से बात होने पर उन्होंने कहा कि पंचायत, प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर पर झामूमो का संगठन को मजबूती को लेकर सशक्त कमेटी बनाया जा रहा है।साथ ही नये सदस्यो को झामूमो का सदस्य बनाया जा रहा है ।आने वाले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव मे झामूमो का बोलबाला रहेगा।