Search

April 25, 2026 11:43 pm

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मतदाता जागरूकता अभियान में झोंकी ताकत।

राजकुमार भगत

पाकुड़। उपयुक्त पाकुड़ के निर्देश के आलोक में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रांची के क्षेत्रीय कार्यालय थाना पाड़ा पाकुड़ परिसर मे ज़िला इकाई की एक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव राज कुमार भगत के द्वारा किया गया । बैठक का मुख्य उद्देश्य दिनांक 11.11.20024 को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त महोदय के अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता एवं मतदान प्रतिशत को बढाने हेतु दिशा-निर्देश, मार्गदर्शन का संगठन के विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम किया जाना एवं प्रारुप पर तैयार करना है । बैठक में सर्वसम्मति से पहले मतदान, तब रक्तदान (ग्रुप में फोटो शेयर करना) बैनर, पोस्टर, कट-आउट एवं बूथ निर्माण के कार्य का सम्पादन दिनांक 19.11.2024 तक विद्यालय में नामांकन या शिक्षण शुल्क वसूली पर मतदाता कार्ड दिखाने पर 5% की छूट देने,ऑनलाइन क्वीज करायें या भाग लेंनेएसोसिएशन का स्टेटस पदाधिकारीगण और सदस्यों के मोबाइल पर एक जैसा डालने, विद्यालय या गांव में चौपाल लगाने, मम्मी -पापा वोट करें की पर्ची सभी बच्चों को देकर अभिभावक को भेंजेने,16 नवम्बर को गांधी चौक से सिद्धू कान्हू चौक तक ह्यूमैनिटीज चेन रचनात्मक रुप से प्रदर्शित करने आदि पर रचनात्मक कार्य करने पर विचार विमर्श किया गया ।जिला की ओर से थाना पाडा, हनुमान मंदिर के निकट बूथ निर्माण किया जायेगा, जिसे बैनर पोस्टर से व्यवस्थित किया जायेगा ।16.11.2024 को जिला प्रशासन के द्वारा ह्यूमैनिटीज चेन में निर्धारित समय पर बच्चों को रचनात्मक रुप से सम्मिलित किया जायेगा । बैठक में सब ने अपना मताधिकार प्रयोग करने की प्रतिज्ञा ली।जिसमे ओपेन स्काई,नवीन युग, बालबिद्यापीठ, बेथेसडा मिशन-स्कूल, ग्लैक्सो चिल्ड्रेन आरक्षण पब्लिक स्कूल,-ज्ञान निकेतन के बच्चे भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश महासचिव रामरंजन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष गब्रियल मुर्मू,सचिव राजकुमार भगत, कोषाध्यक्ष मो. रफिकुल आलम,पूर्व जिलाध्यक्ष जे.दत्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भगत, अजय कुमार गुप्ता, पाकुड प्रखंड अध्यक्ष मो. फेकारुल शेख, सचिव मो. मनीरुल इस्लाम, मो.राइहान , मो.आरिफ हुसैन , मो. बदरुल शेख, मो. मुस्लिम शेख, मो. रिजवान शेख, मो.जमाल शेख, सुखचांद मंडल, प्रियकांत ओझा, योगेश कुमार, हिरणपुर प्रखंड से नयन सेन, अजय कुमार मिश्रा, महेशपुर प्रखंड से पतरास मराण्डी, पाकुडिया प्रखंड से सचिव हेमन्त हांसदा, मिखाइल मराण्डी, कर्नेलियस मराण्डी, इन्नोसेन्ट मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे ।

img 20241113 wa00677378178229028406073

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!