Search

April 26, 2026 3:49 am

इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के पोखरिया एवं पोचाईबेड़ा में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में हेमंत सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में कई जन कल्याणकारी योजना लागू किया एवं मईया सम्मान योजना लाकर हर गांव की बेटी और महिलाओं को सम्मान के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने का भी काम किया है और अगले महीने से यह राशि 1000 से बढ़कर अब 2500 सौ रूपये महिलाओ को मिलेगी। निश्चित रूप से गांव की महिलाएं, बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह कारगर योजना साबित होगी। इसके साथ साथ अनेक प्रकार की सरकार की अहम कार्यों का जिक्र किया जिसमे गरीबों को अबुआ आवास,बिजली बिल माफी एवं 200 यूनिट फ्री, सर्वजन पेंशन, दो लाख तक ऋण माफी, सड़क ,बेहतर शिक्षा आदि तरह का योजना लाए इसके लिए फिर से हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री बना कर जनता की हित के ओर अधूरे योजनाओं को पूरा करने लिए फिर से मौका देने की अपील किया। इसके लिए 20 नवंबर को 3 नंबर पर तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बात कही।इस मौके जिप समसून मुर्मू ,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन ,जेम्स सुशील हेंब्रम,राजू मुर्मू , हनान मियां ,सुनीराम मुर्मू, निर्मल हेंब्रम,रहमान अंसारी ,लालमोहम्मद अंसारी सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241112 wa00218940322449172173523

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!