Search

April 30, 2026 11:50 pm

झामुमो नेता मुनीराम मरांडी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिला संगठन सचिव नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष।

इकबाल हुसैन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पाकुड़िया प्रखंड के सक्रिय और जुझारू नेता मुनीराम मरांडी को जिला संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पूरे पाकुड़िया प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि मुझे जिला संगठन सचिव जैसी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सादर नमन करता हूँ।उन्होंने आगे कहा, मैं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और स्नेह के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हुआ है, और मैं भी संगठन की सुदृढ़ता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। मुनीराम मरांडी ने झामुमो जिला अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, केंद्रीय समिति के सदस्यगण, सभी प्रखंडों के अध्यक्षों, सचिवों एवं समस्त झामुमो पाकुड़ परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि, आप सभी का विश्वास, सहयोग और स्नेह मेरे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। मैं झारखंडी अस्मिता की रक्षा, संगठन की मजबूती और जनसेवा के मार्ग पर पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!